Tuesday , August 4 2026
Breaking News

सीतापुर के बीजेपी MLA शशांक त्रिवेदी के बिगड़े बोल, कहा- SDM को जूते से मारूंगा

Share this

सीतापुर. यूपी के सीतापुर में महोली से बीजेपी विधायक शशांक त्रिवेदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बीजेपी विधायक एसडीएम को जूतों से मारने की बात कहते नजर आ रहे हैं. बीजेपी एमएलए शशांक त्रिवेदी एसडीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात भी वीडियो में कहते साफ सुनाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है 4 सितंबर को बीजेपी विधायक शशांक त्रिवेदी महोली तहसील के पकरिया पांडेपुर पहुंचे थे, जहां पर एसडीएम की मौजूदगी में तहसील प्रशासन द्वारा दिव्यांग का मकान गिराया गया था. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विधायक ने खुद बैठकर दिव्यांग का मकान बनवाया था. बताया जा रहा है कि यह वीडियो 5 दिन पुराना है.

उधर, विधायक का वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम महोली पंकज राठौर का बयान भी सामने आया है. SDM ने जिस प्रकार से अपनी सफाई जाहिर की है, उससे साफ तौर पर दिख रहा है कि खादी के आगे किस तरह से अफसर नतमस्तक हुए हैं. एसडीएम महोली पंकज राठौर का कहना है कि विधायक जी के बारे में मैं यही समझ पा रहा हूं कि उनको गलत जानकारी मिली थी. उनकी भावनाएं आहत हुई, मैं उनकी भावनाओं का सम्मान करता हूं. एसडीएम महोली के द्वारा जारी बयान में जिस सम्मान की बात कही जा रही है तो बीजेपी विधायक शशांक त्रिवेदी के बयानों को सुने तो वह एसडीएम महोली को जूते मारने की बात फोन पर कर रहे हैं. इतना ही नहीं, एसडीएम महोली के खिलाफ FIR लिखाने की बात भी कह रहे हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »