Wednesday , August 5 2026
Breaking News

दीपिका और रणवीर ने अलीबाग में खरीदा 22 करोड़ का बंगला

Share this

दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह ने मुंबई के अलीबाग में 22 करोड़ रुपये में एक शानदार बंगला खरीदा है. 9000 स्क्वेयर मीटर जमीन पर बने इस बंगले में 5 बेडरूम हैं. बॉलीवुड के चर्चित कपल के लिए यह हॉलिडे होम होगा. दीपिका और रणवीर सिंह से पहले कई स्टार्स यहां अपना फार्महाउस बना चुके हैं, जिनमें शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली तथा राहुल खन्ना भी शामिल हैं.

दीपिका और रणवीर अभी मुंबई के प्रभादेवी इलाके में एक शानदार 4 बीएचके अपार्टमेंट में रहते हैं. यह अपार्टमेंट दीपिका पादुकोण ने 2010 में खरीदा था और  शादी के बाद वह रणवीर के साथ इसमें रहने लगीं.

रियल एस्टेट सेक्टर में एनालिसिस और रिसर्च का काम करने वाली   Zapkey.com के मुताबिक, दोनों ने अपने-अपने फर्म्स के जरिए बंगला खरीदा है. बंगेली की खरीददार केए इंटरप्राइजेज एलएलपी  और आरएस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिडेट हैं. केए इंटरप्राइजेज में दीपिका पार्टनर हैं, जबकि आरएस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट में रणवीर डायरेक्टर. यह प्रॉपर्टी राजेश एस जग्गी से खरीदी गई है. दोनों ने इस बंगले के लिए 1.32 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है.

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण  को पिछले सप्ताह अलीबाग में  रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर देखा गया था. अलीबाग में रजिस्ट्रार ऑफिस से बाहर निकलते हुए दोनों का वीडियो वायरल है. इस वीडियो में रणवीर, दीपिका का हाथ पकड़कर ऑफिस से बाहर निकल रहे हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »