Thursday , August 6 2026
Breaking News

सोनू सूद के घर पर आयकर विभाग ने की छापेमारी, अभिनेता के छह ठिकानों का सर्वे,

Share this

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के घर का आयकर विभाग ने बुधवार को छापेमारी की है. हालांकि, इसे सर्वे बताया जा रहा है. खबरों के मुताबिक आयकर विभाग की टीम सुबह सोनू सूद के आवास पर पहुंची थी. सूत्रों के मुताबिक, आईटी विभाग ने सोनू सूद से जुड़े छह जगहों का सर्वे किया है. हालांकि, अभी तक कोई भी दस्तावेज जब्त नहीं किया गया है.

गौरतलब है कि आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 133ए के प्रावधानों के तहत किए जाने वाले सर्वे (खातों के अवलोकन के) अभियान में आयकर अधिकारी केवल व्यावसायिक परिसरों और उससे जुड़े परिसरों में अवलोकन करते हैं. इसमें अधिकारी दस्तावेज जब्त कर सकते हैं. अभिनेता सोनू सूद कोरोना महामारी के बाद से लोगों की मदद कर रहे हैं. जिसके बाद से उनकी जमकर तारीफ हो रही है. हाला ही में उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी. वहीं, उनके आलोचक मदद के लिए होने वाले फंडिंग पर सवाल उठाते रहे हैं. केजरीवाल सरकार ने मेंटरशीप प्रोग्राम के लिए सोनू सूद को एंबेसडर नियुक्त किया था.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »