Thursday , August 6 2026
Breaking News

आईपीएल टीम हैदराबाद के खिलाड़ी नटराजन कोरोना पॉजिटिव, विजय शंकर सहित टीम के 6 मेंबर्स आइसोलेशन में भेजे गए

Share this

दुबई. इंडियन प्रीमियर लीग के फेज-2 पर कोरोना महामारी का साया मंडराने लगा है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से 4 घंटे 30 मिनट पहले खबर आई है कि हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी. नटराजन कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. हालांकि, क्चष्टष्टढ्ढ ने कहा है कि मैच पहले से तय शेड्यूल पर ही होगा. नटराजन के पॉजिटिव होने के बाद हैदराबाद के ऑलराउंडर विजय शंकर के अलावा पांच कोचिंग स्टाफ को आइसोलेशन में भेज दिया गया है.

मई में कई खिलाडिय़ों और सपोर्ट स्टाफ के पॉजिटिव आने के बाद सीजन को स्थगित करना पड़ा था. इसके बाद बोर्ड ने लीग का फेज-2 सितंबर-अक्टूबर में कराने का फैसला किया था. कोरोना के कारण ही टी-20 वर्ल्ड कप को भी भारत में न कराने का फैसला लिया गया था. यह यह टूर्नामेंट आईपीएल फेज-2 के बाद यूएई और ओमान में होगा.

आईपीएल 2021 के पहले फेज में अमित मिश्रा, ऋद्धिमान शाहा, वरुण चक्रवर्ती, संदीप वॉरियर, नीतीश राणा, देवदत्त पडिक्कल, डेनियल सम्स और अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव हुए थे.

इसके अलावा चन्नई के बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी, चेन्नई के काशी विश्वनाथन, मुंबई के टेलेंट सर्च अधिकारी किरण मोरे, डीडीसीए के ग्राउंडमैन, वानखेड़े के ग्राउंड स्टाफ और ब्रॉडकास्ट टीम कोरोना संक्रमित हुए थे.

फेज-1 की समाप्ति के समय दिल्ली की टीम 8 मैचों से 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर थी. वहीं, हैदराबाद की टीम 7 मैचों से 2 अंक लेकर आखिरी स्थान पर थी. फेज-2 के पहले मैच में चेन्नई ने मुंबई को हराकर दिल्ली से पहला स्थान छीन लिया. अब दिल्ली के पास फिर से नंबर-1 पर जाने का मौका है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को डेविड वार्नर से काफी उम्मीद है.

सनराइजर्स हैदराबाद ने सोशल मीडिया पर मैच से कुछ घंटे पहले वार्नर के अभ्यास में शॉट लगाते वीडियो जारी किया है. जिसका कैप्शन दिया गया है कि हम तैयार हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »