Wednesday , August 5 2026
Breaking News

यूपी में प्रियंका ने दिखाई गांधीगिरी, पुलिस हिरासत में लगाई झाड़ू

Share this

सीतापुर. लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है. रविवार को हुई हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए लखीमपुर जाने की कोशिश कर रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सीतापुर में पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

प्रियका गांधी को सीतापुर स्थित PAC गेस्ट हाउस में रखा गया है, जहां वह फर्श पर झाड़ू लगाकर संदेश देती दिखीं. बताया जा रहा है कि हिरासत के बाद प्रियंका गांधी ने उपवास शुरू कर दिया. उनकी एक ही मांग है कि किसानों से मिले बिना नहीं जाऊंगी. फिलहाल प्रियंका का झाड़ू लगाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

बता दें कि लखीमपुर खीरी के तिकोनिया क्षेत्र में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद सोमवार तड़के मौके पर जा रहीं प्रियंका गांधी को रास्ते में सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया इलाके में भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक एसटीएफ सोमवार शाम से ही जांच अपने हाथ में ले लेगी. उधर पुलिस ने हिंसा के बाद वायरल वीडियो से 24 लोगों की शिनाख्त की है. साथ ही पुलिस सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »