Thursday , August 6 2026
Breaking News

पीएम बोले बिप्लब के शपथ ग्रहण के बाद, ‘ये चुनाव लम्बे समय तक रहेगा याद’

Share this

अगरतला। पीएम मोदी ने आज यहां बिप्लब देव के शपथ ग्रहण के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के इतिहास में कुछ चुनाव ऐसे है जो हमेशा याद किए जाएंगे और त्रिपुरा चुनाव भी एक ऐसा ऐतिहासिक चुनाव है जिसकी चर्चा हमेशा रहेगी।

बेहद गौर करने की बात है कि त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई में प्रदेश में पहली सरकार बनी है। इससे पहले त्रिपुरा में लम्बे समय से कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार रही थी।

वहीं प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हुए है। उन्होंने त्रिपुरा के लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जिन्होंने हमें वोट दिए हैं और जिन्होंने वोट नहीं दिए हैं ये सरकार सभी के लिए है। क्योंकि त्रिपुरा का हर नागरिक हमारा है, उसका विकास करना हमारा दायित्व है।

पीएम ने कहा कि मैं पूर्व में आए किसी भी पीएम से ज्यादा नॉर्थ ईस्ट में आया हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के हर नागरिक को  भारत माता की जय बोलने पर गर्व होना चाहिए।

 

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »