Monday , August 3 2026
Breaking News

शमी बोले होकर बेहद गमग़ीन, हसीन ने भी दिया धोखा बड़ा ही हसीन

Share this

नई दिल्ली। तमाम कोशिशों के बावजूद भी अपने मामले को बिगड़ता और अपना सब कुछ उजड़ता देख अब शमी ने भी आक्रामक रूख अख्तियार कर लिया है। और पलटवार करते हुए कहा कि हसीन ने भी उनको बड़ा ही हसीन धोखा दिया है क्योंकि हसीन पहले से शादीशुदा थी इसकी उन्हें खबर नहीं थी। शमी ने तो यहां तक कहा है कि जिन लड़कियों को हसीन की लड़कियां कहा जाता है हसीन ने अपनी बहन की लड़कियां बोलकर उनसे मिलवाया था।

इतना ही नही उन्होंने आगे कहा कि उन्हें जब पहली बार पता चला था कि हसीन की पहले शादी हो चुकी हैं तो वह हैरान रह गए थे। वह चुप रहे क्योंकि वह चाहते थे कि उनका परिवार न टूटे। उन्होंने कहा मैंने अपनी तरफ से हर एक पुरजोर कोशिश की ताकि पत्नी हसीन को वापस घर ला सके। लेकिन उनकी सारी मेहनत बेकार चली गई। हसीन ने ऐसे-ऐसे आरोप लगाए हैं जो मैं कभी सपने में भी नहीं कर सकता।

बेहद दुख भरे लहजे में उन्होंने कहा कि देश से गद्दारी का आरोप और भी बुरा है। भला जिस देश ने आपको नाम दिया हो, शोहरत दी हो, उसके साथ आप कैसे गद्दारी कर सकते हो। मैं आज भी कहता हूं कि हसीन किसी की बातों में आकर आरोप लगा रही है। अगर उसे कोई शिकवा है भी तो वह मेरे साथ बैठकर बात करे। अगर उसको लगता है कि मुझे माफी मांगनी चाहिए तो मैं मांग लूंगा लेकिन इस तरह एक पिता को अपनी बेटी से अलग न करे।

जबकि वहीं बीसीसीआई द्वारा उन्हें केंद्रीय अनुबंध से बाहर करने के सवाल पर शमी ने कहा कि बोर्ड ने बहुत जल्दबाजी की है। बोर्ड को चाहिए था कि पहले उन पर लगे आरोप साबित हो जाएं तो कार्रवाई करे। लेकिन महज आरोप लगने पर मुझे अनुबंध से हटा दिया गया। रही रात फिक्सिंग की तो बीसीसीआई इसकी भी पूरी जांच करे। सच पूरी दुनिया के सामने आना चाहिए।

गौरतलब है कि शमी और हसीन की पहली मुलाकात आईपीएल 2012 के दौरान हुई थी। हसीन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चेयरलीडिंग कर रही थी। उस मैच में शमी का प्रदर्शन अच्छा रहा था। ऐसे में शमी को बधाई देने के लिए हसीन उनके पास पहुंच गई। शमी को हसीन का यह अंदाज बहुत अंदाजा आया। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत बढ़ी फिर प्यार होने पर उन्होंने 2014 में शादी कर ली। शादी से उनकी एक बेटी भी है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »