Thursday , August 6 2026
Breaking News

CWG 2018: चानू को मिला स्वर्ण और दीपक कांस्य पाये, भारत के हिस्से में अब 4 पदक आये

Share this

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भारत ने दूसरा गोल्ड अपने नाम कर लिया है। दूसरा गोल्ड भी वेटलिफ्टिंग में ही मिला है। ये गोल्ड भारतीय खिलाड़ी संजिता चानू ने दिलाया है। वहीं दीपक लाथर ने वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता है।  दीपक ने यह रजत पदक 69 किलोग्राम वजन वाले वर्ग में यह खिताब जीता है।

संजीता चानू ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन शुक्रवार को भारत को इन खेलों में दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। संजीता चानू ने शानदार प्रदर्शन किया और महिलाओं के 53 किलोग्राम वजन की प्रतिस्पर्धा में भारत की झोली में एक और गोल्ड डाला। चानू ने स्नैच में 84 किलोग्राम का भार उठाया और क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 108 किलोग्राम का भार उठाया। चानू ने 192 का कुल स्कोर बनाया जिससे उन्होंने भारत को दूसरा को दिलाया।

दीपक लाथर ने कुल 295 किलोग्राम का भार उठाया। 136 किलोग्राम का भार स्नैच में और 159 किलोग्राम का भार क्लिन एंड जर्क में उठाया। लाथर को 138 और 162 किलोग्राम का भार उठाना था लेकिन वह असफल हो गए। कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में दीपक लाथर ने भारत के लिए 4 चौथा मेडल जीता है। भारत ने चारों मैडल वेटलिफ्टिंग में ही जीते है, जिनमें दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल शामिल है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018  में भारत ने अब तक दो गोल्ड, एक सिल्वर और एक कांस्य पदक जीता है। ये सभी मेडल वेटलिफ्टिंग में ही जीते गए हैं। 18 साल के दीपक लाथर ने इस कॉनवेल्थ गेम्स में डेब्यू किया है। लाथर हरियाणा के रहने वाले हैं।

भारत के खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने संजिता चानू को ट्विटर पर बधाई दी है। राठौर ने ट्विटर पर लिखा कि दो हमेशा एक आकर्षण है! आज सुबह की कितनी अच्छी शुरुआत हुई है।

राठौर ने आगे लिखा कि खुमुकैम संजीता चानू को बधाई हो, आपने विजेता होने के अपने उत्कृष्ट ट्रैक रिकॉर्ड को बनाए रखा। 2014 के ग्लासगो में गोल्ड जीतने के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 भी गोल्ड जीता। हमें आप पर गर्व है।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »