Thursday , August 6 2026
Breaking News

CWG 2018: सतीश ने दिलाया तीसरा गोल्ड

Share this

गोल्ड कोस्ट। भारतीय वेटलिफ्टर्स का शानदार प्रदर्शन कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार जारी है जिसके तहत अब भारतीय वेटलिफ्टर सतीश शिवलिंगम ने गोल्ड मेडल जीत लिया। सतीश 77 किलोग्राम कैटेगरी में भारत की तरफ से चुनौती पेश कर रहे थे। फाइनल राउंड में उनका मुकाबला इंग्लैंड के वेटलिफ्टर से था।

गौरतलब है कि सतीश ने कुल 317 किलीग्राम वजन उठाकर गोल्ड अपने नाम कर लिया। सतीश ने अपने पहले प्रयास में 136 किलो वजन उठाया वहीं दूसरे प्रयास में 140 और आखिरी प्रयास में 144 किलोग्राम वजन उठा लिया।  उनके इस मेडल के साथ ही सिर्फ वेटलिफ्टिंग में ही भारत की झोली में पांच मेडल आ गए हैं जिनमें से तीन गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज है।

सतीश की इस सफलता के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के वेटलिफ्टर्स लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सतीश शिवलिंगम को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »