Thursday , May 2 2024
Breaking News

ट्रंप राज का पहला शिकार भारतीय

Share this

वाशिंगटनभारतीय मूल के अमरीकी नागरिक से उसकी सदस्यता खत्म कर दी गई है। ट्रंप सरकार में यह ऐसा पहला मामला है जब किसी शख्स की यूएस सदस्यता समाप्त की गई हो। फर्जीवाड़े तरीके से अमरीका में रह रहे लोगों पर कार्रवाई को लेकर ट्रंप प्रशासन की ओर से सख्ती की जा रही है।

न्यूजर्सी में रह रहे 43 वर्षीय बलजिंदर सिंह ने साल 2006 में अमरीकी मूल की लड़की से शादी के बाद अपने आप वहां की नागरिकता मिल गई थी। जस्टिस डिपार्टमेंट ने कहा कि बलजिंदर साल 1991 में बिना किसी कागजात या पहचान के अमरीका पहुंचा था, जहां उसने अपना नाम देविंदर सिंह बताया था। उसने कोर्ट में सुनवाई के दौरान चकमा दे दिया, जिसके बाद उसे 1992 के जनवरी में निकालने का आदेश दिया गया था।

उसके एक महीने के बाद उसने बलजिंदर सिंह नाम से शरण देने की मांग की, लेकिन शादी के बाद उसे नागरिकता मिल गई। पिछले शुक्रवार को न्यूजर्सी में एक फेडरल जज ने बलजिंदर की नागरिकता को खत्म कर दिया। इस फैसले के बाद बलजिंदर को निकालने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

 

Share this
Translate »