Monday , March 16 2026
Breaking News

कर्नाटक: भाजपा का लोक लुभावना घोषणा पत्र जारी

Share this

बेंगलुरु।  भाजपा ने आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव के एक हफ्ते पहले अपना लोक लुभावना घोषणापत्र  जारी किया। कर्नाटक में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी.एस. येदियुरप्पा ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की मौजूदगी में मैनिफेस्टो जारी करते हुए महिलाओं को मात्र एक रू0 में सेनेटरी नैपकिन तथा फ्री स्मार्टफोन और मंगलसूत्र देने का वादा किया।

साथ ही पार्टी ने प्रदेश में सरकार बनने के पर सिंचाई परियोजनाओं के मद में डेढ़ लाख करोड़ रुपए आवंटित करने और राष्ट्रीयकृत एवं सहकारी बैंकों से लिए गए एक लाख रुपए तक के कृषि ऋण माफ करने का वादा किया।

इसके अलावा जहां पार्टी ने घोषणापत्र में  कहा है कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो वह कांग्रेस शासन में राज्य की आर्थिक स्थिति के बारे में ‘श्वेत पत्र’ लाएगी। तथा बीपीएल श्रेणी की लड़कियों की शादी के समय 25,000 रुपए और तीन ग्राम सोना देने का वादा किया गया है।

वहीं इस घोषणापत्र में ‘अन्नपूर्णा कैंटीन’ शुरू करने की बात भी कही गई है। और कहा गया है कि गायों की सुरक्षा से जुड़े ‘ गो सेवा आयोग’ को भी पुनर्जीवित किया जाएगा। तथा सूखा प्रभावित क्षेत्रों में 20 लाख किसानों को 10,000 रुपए की मदद दिये जाने की भी बात कहीं गई है।

वहीं भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने घोषणापत्र को ‘दृष्टि पत्र’ बताते हुए कहा कि इसमें लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों को जगह दी गई है। उन्होंने कहा कि तीन लाख से अधिक लोगों एवं विशेषज्ञों से राय-मशविरा करने के बाद घोषणापत्र तैयार किया गया है। राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 मई को चुनाव होंगे। मतों की गिनती 15 को होगी।

Share this
Translate »