Friday , August 7 2026
Breaking News

शोपियां : कार्रवाई से पहले बखूबी समझाया, फायरिंग करने पर 5 आतंकी को मार गिराया

Share this

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच आज मुठभेड़ में पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया। हालांकि मारे गए आतंकवादियों में हिज्बुल मुजाहिदीन का शीर्ष कमांडर सद्दाम पैडर भी शामिल है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि इन सभी की पहचान होने के बाद ही इसकी पुष्टि की जा सकेगी।

गौरतलब है कि तड़के शोपियां में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना पर सुरक्षा बलों द्वारा दक्षिणी कश्मीर जिले के जैनापुरा इलाके के बडीगाम गांव में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू करने के बाद यह मुठभेड़ शुरू हुई। सेना ने सर्च ऑप्रेशन के दौरान खुद को सेना से घिरते देख आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस पर सुरक्षाबलों ने आतंकियों पर कोई बड़ी कार्रवाई करने से पहले उन्हें सरेंडर करने को भी कहा।

साथ ही शोपियां के एसपी ने आतंकियों से कहा कि वे लोग गोली न चलाएं, आतंकवाद से कुछ हासिल नहीं होगा। लेकिन आतंकियों ने एसपी की एक न सुनी और गोलीबारी जारी रखी । इतना ही नहीं एक आतंकी के परिजनों को भी बुलाया गया ताकि वह अपने घरवालों की खातिर यह रास्ता छोड़ दे लेकिन उसने उनकी भी नहीं सुनी। इस पर सुरक्षाबलों ने कड़ी जवाबी कार्रवाई में सभी आतंकियों को ढेर कर दिया।

माना जा रहा है कि मारे गए आतंकवादियों में शुक्रवार को लापता हुआ कश्मीर यूनिवर्सिटी का एक प्रोफेसर भी शामिल है। मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के चुंदिना इलाके का निवासी रवि भट यूनिवर्सिटी के सोशियोलॉजी विभाग में अनुबंध के आधार पर बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त था जिसके आतंकवादी समूह में शामिल होने की खबरें थीं।

जैसा कि कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक एस.पी. पाणी ने बताया कि खबर थी कि वहां घेरे गए आतंकवादियों में भट भी शामिल था।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस गंदेरबल से उसके परिवार को साथ लेकर आई थी ताकि वह आत्मसमर्पण कर दे। प्रोफेसर के गायब होने के बाद यूनिर्विसटी में शनिवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किए गए जिसके बाद कुलपति ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर उनसे भट को ढूंढ निकालने का हर संभव प्रयास करने का आग्रह किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »