Thursday , August 6 2026
Breaking News

‘दिलबर’ गाने के रीमेक पर नोरा फतेही जॉन के साथ HOT मूव्स करती दिखी

Share this

बाॅलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म सत्यमेव जयते में फेमस गाना दिलबर का रीमेक बनने जा रहा हैं. ये गाना 1990 के दशक की फिल्म सिर्फ तुम का हैं. इसमें एक्ट्रेस नोरा फतेही जॉन के साथ डांस करती नजर आएगी.इसकी जानकारी नोरा ने ट्वीट कर दी हैं,उन्होंने लिखा हैं- आपके लिए एक शानदार गीत आने वाला है! मैंने जॉन के साथ 1990 दशक के शानदार गीत दिलबर की शूटिंग खत्म की है.

मैं बहुत उत्साहित हूं. मुझे लग रहा है कि यह आपको पसंद आएगा. वहीं फिल्म के निर्देशक मिलाप जावेरी ने फिल्म की टीम की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, फिल्म सत्यमेव जयते की शूटिंग का आखिरी दिन. दिलबर गाना, 15 अगस्त. बता दें कि फिल्म 19 सितंबर 2008 की वास्तविक घटना पर आधारित है. जब दिल्ली के बाटला हाउस में इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया गया था.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »