पटना। बिहार में नीतीश के लिए हाल ही में हुई दुस्साहसिक छेड़खानी की घटनायें अब चुनौती बनती जा रही हैं क्योंकि बिहार में सुशासन बाबू यानि सीएम नीतीश कुमार के राज में महिला और लड़कियों से छेड़छाड़ और मारपीट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल जहानाबाद और गया के बाद अब कैमूर में लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कैमूर जिले के मसहीं गांव में एक प्रेमी कपल से 5-6 लड़के छेड़छाड़ मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आते ही भभुआ के डीएसपी अजय प्रसाद ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि 5 से 6 लड़के नाबालिक लड़की और उसके प्रेमी को रोककर रहे हैं और फिर उनके साथ बदसलुकी कर रहे हैं। इतना ही नहीं वो उनके साथ मारपीट भी कर रहे हैं।
इतना ही नही वीडियो में लड़की लड़कों से छोड़ने की गुहार लगा रही है लेकिन फिर भी लड़की के साथ छेड़छाड़ होती रहती है। बता दें कि वीडियो में लड़की गिड़गिड़ाते हुए कहती है कि नहीं भैया, नहीं भैया, कह रही है और गुहार लगा रही है।
बिहार में छेड़छाड़ और मारपीट का यह मामला कोई नया नहीं है इससे पहले भी कई वीडियो सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों गया में एक युवती के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।
Disha News India Hindi News Portal