Thursday , August 6 2026
Breaking News

शरीयत अदालत की आहट, भगवा अदालत की सुगबुगाहट

Share this

लखनऊ। देश में अदालत के समकक्ष अगर कुछ भी लाया जायेगा तो जाहिर सी बात है कि उस पर सवाल और बवाल तो खड़ा हो ही जायेगा। और ऐसा होने भी लगा है। दरअसल अखिल भारतीय हिन्दू शक्ति दल के राष्टीय अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को मुज़फ्फरनगर पहुंच मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने मुस्लिम समुदाय द्वारा शरीयत अदालतों के बनाये जाने की माँग का जमकर विरोध किया।

उन्होंने कहा कि शरीयत अदालतों का हिन्दू शक्ति दल विरोध करता है। मुस्लिम समाज को हम चेतावनी देते हैं कि भारत एक देश एक संविधान के तहत चलने वाला देश है इसलिए मुस्लिम समाज शरीयत अदालतों को लागू करने की जिद ना करे।

इतना ही नही उन्होंने यहां तक कहा कि अगर मुस्लिम समाज ने शरीयत कानून के लिए कदम बढ़ाया या मांग की तो हिन्दू शक्ति दल पूरे भारत के अंदर भगवा अदालतों की मांग करने के लिए सरकार पर दबाव बनायेगा।

हालांकि उन्होंने साफ कहा कि भगवा अदालतों में जो भी फैसले या निर्णय लिए जायेंगे वो भारतीय संविधान के तहत ही लिए जायेंगे। इसमें किसी को भी निजी कानून चलाने का कार्य नहीं करना चाहये। इस घोषणा पत्र में एक व्यक्ति, एक संविधान, एक नीति लिखी गयी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »