Thursday , August 6 2026
Breaking News

सिरफिरे आशिक की हैवानियत: किशोरी को जिंदा जलाकर मार डाला

Share this

लखनऊ। एक तरफ दरिंदो की दरिंदगी दूसरी तरफ सरफिरे आशिकों की सनक भरी आशिकी कुल मिलाकर हर तरह से दुश्वार है बेटियों की जिन्दगी। इसकी ही बानगी है कि प्रदेश के जनपद बाराबंकी में एक सरफिरे आशिक ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक बेटी को जिंदा जला डाला। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश के लिए दबिश डाल रही है।

वहीं इस सिलसिले में मिली जानकारी के मुताबिक मामला सफदरगंज क्षेत्र के चौखंडी गांव का है। संतोष वर्मा के यहां अमित नामक युवक रिश्तेदारी में आया था। रविवार को उसने गांव की 16 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ की थी। जब लड़की ने उसका विरोध किया तो वह धमकी देकर चला गया।

सोमवार को किशोरी का पिता किसी काम से घर से बाहर गया था। इस बीच मौका देखकर आरोपी अमित उसके घर में घुस गया और लड़की से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर अमित अपने साथ लाया मिट्टी का तेल उस पर उड़ेल दिया और आग लगा दी।

बताया जाता है कि जलती लड़की चिल्लाते हुए जब बाहर निकली तो गांव वालों ने इसकी सूचना फोन पर उसके पिता को दी। पिता के घर आने के पहले ही किशोरी दम तोड़ चुकी थी।

वहीं इस बाबत किशोरी के पिता का कहना है कि उसकी बेटी ने बताया था कि संतोष के यहां आए रिश्तेदार अमित ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी और जब विरोध किया तो उसे देख लेने की धमकी देकर चला गया था। उसके बाहर जाने पर उसने बेटी पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई। घटना बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश के लिए दबिश डाल रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »