Thursday , August 6 2026
Breaking News

..ताकि बच सके गंभीर मरीजों की जान, CM योगी ने की 91 लोगों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान

Share this

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बीमारों की गुहार पर गंभीरता से गौर किया जाना बेहद ही सराहनीय है अपनी इसी दरियादिली के चलते ही वो फिलहाल प्रदेश के अब तक के सारे मुख्यमंत्रियों में टॉप पर हैं। इसी क्रम में एक बार फिर CM योगी ने  गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जिलों के 91 व्यक्तियों को एक करोड़ 21 लाख 94 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

इस बाबत जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों में फैजाबाद की श्रीमती गेंदा देवी, श्रावस्ती के अब्दुल सलाम तथा मेरठ की स्वाती सैनी आदि शामिल हैं। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं। उन्होंने बताया कि यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »