Thursday , August 6 2026
Breaking News

मुजफ्फरपुर काण्ड: महिलाओं ने ब्रजेश का मुंह किया काला, आज दिए बयान से खड़ा हुआ नया बवाला

Share this

पटना। मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न कांड में वैसे तो रोज ही कुछ नये खुलासे हो ही रहे हैं वहीं आज जहां आरोपी ब्रजेश के आज दिये गये बयान से खड़ा हो गया है एक नया बवाला जबकि पेशी के दौरान कुछ महिलाओं ने आरोपी ब्रजेश का मुंह भी कर दिया काला।

गौरतलब है कि आज मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर की कोर्ट में पेशी के दौरान महिलाओं ने उसके चेहरे पर कालिख पोत दी। वहीं इस दौरान ब्रजेश ठाकुर ने ये भी खुलासा किया कि वह कुछ समय पहले तक कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करना चाहता था और मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाह रहा था। जिसकी तकरीबन पूरी तैयारी हो चुकी थी।

इतना ही नही बालिका गृह यौन हिंसा मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद ब्रजेश ठाकुर की विशेष पाॅक्सो कोर्ट में पेशी के लिए ले जाने के दौरान भारी हंगामा हुआ। पेशी के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट ले जाने के क्रम में परिसर में पहले से इंतजार कर रही कुछ महिलाओं ने ब्रजेश ठाकुर के चेहरे पर स्याही फेंक दिया। इसको लेकर वहां अफरातफरी मच गई।

स्याही फेंकने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया। हिरासत में ली गई महिला के समर्थन में जाप के कार्यकर्ताओं ने परिसर में जमकर हंगामा मचाया और हाजत के निकट धरना पर बैठ गए तथा नारेबाजी करने लगे। इस बीच ब्रजेश ठाकुर को कोर्ट में पेशी कराई गई। उसे वापस हाजत में लाया गया। बाद में अकेले उसे एक गाड़ी में जेल भेजा गया। अन्य नौ आरोपितों को कोर्ट हाजत में रखा गया है। अभी उसकी पेशी नहीं हुई है।

बिहार कांग्रेस ने ब्रजेश से किसी भी तरह के संबंध से साफ इंकार किया। प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने कहा ब्रजेश की फंडिंग सरकार कर रही थी। मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति से उसकी बात होती थी और वह चुनाव कांग्रेस से लड़ना चाहता था। ब्रजेश के हवाले यह कहानी कौन लिख रहा है- बीजेपी या जदयू । ब्रजेश को यह बताना चाहिये कि कांग्रेस में उनके किसके साथ संबंध हैं? कादरी ने यह दोहराया कि मुज़फ़्फ़रपुर मसले पर कांग्रेस बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »