Thursday , August 6 2026
Breaking News

सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, लाल जी टंडन बने बिहार के नए राज्यपाल

Share this

लखनऊ। केन्द्र की मोदी सरकार के आग्रह पर आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गंभीरता से गौर कर कई राज्यों के राज्यपालों को बदल कर वहां नए राज्यपालों की नियुक्ति पर अपनी मुहर लगा दी है।

जिसके तहत लाल जी टंडन को सतपाल मलिक की जगह बिहार राज्यपाल बनाया गया है। वहीं मलिक को बिहार से जम्मू-कश्मीर भेजा गया है। जहां से निवर्तमान राज्यपाल एम. एन वोहरा इस महीने के अंत में सेवानिवृत्ति हो रहे हैं। मलिक उनकी जगह कार्यभार संभालेंगे।

ज्ञात हो कि दें कि जम्मू-कश्मीर के वर्तमान राज्यपाल एन.एन वोहरा का कार्यकाल इस महीने के अंत तक में खत्म हो रहा है। इससे पहले उनका कार्यकाल एक महीने के लिए बढ़ाया गया था।

आज हुई नियुक्ति के तहत एक नजर नए राज्यपालों  परः 

  • लाल जी टंडन बने बिहार के राज्यपाल
  • सतपाल मलिक बने जम्मू कश्मीर के नए राज्यपाल
  • सत्यदेव नारायण आर्य बने हरियाणा के नए राज्यपाल
  • बेबी रानी मौर्य बने उत्तराखंड का राज्यपाल
  • गंगा प्रसाद बने सिक्किम के नए राज्यपाल
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »