लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तमाम विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए आज कहा कि भाजपा के शासन में लगातार हो रहे विकास कार्यों से घबराया विपक्ष भले ही महागठबंधन बनाने की तैयारी में जुटा है, लेकिन हाल-फिलहाल उनके पास नेता के रूप में कोई चेहरा ही नहीं है। एक तरह से आज भी विपक्ष को है एक अदद नेता की दरकरार।
गौरतलब है कि मीडिया हाऊस द्वारा आयोजित शिखर समागम 2018 में भाग लेते हुए CM योगी ने कहा कि प्रदेश तथा केंद्र सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। इन योजनाओं का सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाला लोकसभा चुनाव विकास के नाम पर होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों का कोई भी विकल्प नहीं है।
इतना ही नही इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में हुए विकास कार्यों से विपक्षी दल घबरा गए हैं और महागठबंधन की तैयारी में जुटे हैं। विपक्ष के पास कोई ऐसा चेहरा नहीं है जिसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा सके।
वहीं उन्होंने कहा कि कहा कि महागठबंधन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना नेता मानने को तैयार नहीं है। इस महागठबंधन के पास कोई नेता नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में देश प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़़ रहा है। देश में पहली सरकार है जिसने सत्ता का केंद्र बिंदु किसान, गांव, मजदूर और महिलाओं को बनाया है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की पक्षधर है। देश की सुरक्षा और महिलाओं का सम्मान पार्टी की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने ये भी कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाने में उत्तर प्रदेश की निर्णायक भूमिका होगी।
Disha News India Hindi News Portal