Wednesday , August 5 2026
Breaking News

जनता के हित को लेकर कांग्रेस ने किया 10 सितंबर को ‘भारत बंद’ का आह्वान

Share this

नई दिल्ली। दुनिया के कई देशों की अपेक्षा अपने ही देश में लगातार तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ भारत बंद का ऐलान किया है। इस बाबत कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में 10 सितंबर को भारत बंद करेगी।

इस बाबत जहां पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने कहा,‘‘आज देश का कोई वर्ग खुश नहीं है। मंहगाई की मार ने सबकी कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से सब परेशान हैं। ङ्क्षहसा का माहौल भी है। हर कोई परेशान है।‘‘ उन्होंने कहा,‘‘आज की बैठक में यह तय किया कि 10 सितंबर को भारत बंद होगा। यह सुबह नौ बजे से दिन में तीन बजे तक होगा ताकि जनता को दिक्कत नहीं हो। इसमें दूसरे विपक्षी दल भी साथ होंगे।‘‘

वहीं कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में पेट्रोल-डीजल पर कर के जरिए 11 लाख रुपये की ‘‘लूट‘’ की है। उन्होंने कहा कि‘भारत बंद’का आह्वान किया गया ताकि सरकार पर पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने और इन दोनों पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए दबाव बनाया जा सके। सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं,‘‘अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खडग़े और अशोक गहलोत ने विपक्षी पार्टियों से बात की है। सभी ने इसके समर्थन की बात की है।‘‘

जबकि पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने कहा,‘‘ज्यादातर विपक्षी पार्टियों से हमारी बात हुई है। ज्यादातर ने समर्थन किया है। तृणमूल कांग्रेस ने समर्थन की बात की है, लेकिन वह बंद में शामिल नहीं होगी। बसपा से अभी बात नहीं हुई है।‘‘  सुरजेवाला ने कहा,‘‘मोदी सरकार ने साढ़े चार साल में पेट्रोल-डीजल पर कर लगाकर 11 लाख करोड़ रुपये कमाया। आम लोगों की जेब पर डाका डालकर जो पैसे निकाले गए वो किसके जेब में गए, मोदी जी बता नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा,‘’मई, 2014 से पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 210 फीसदी की बढ़ोतरी की।

ज्ञात हो कि डीजल पर उत्पाद शुल्क 444 फीसदी बढ़ाया जा चुका है।मोदी सरकार पेट्रोल पर 28 रुपये और डीजल में 27 रुपये की बढ़ोतरी कर चुकी है। गैस सिलेंडर को दोगुना कर दिया गया। सुरजेवाला ने कहा,‘‘कल जेटली जी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत करने के लिए जादू की छड़ी नहीं है।‘‘

वहीं जबकि पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों ने कमर तोड़ दी है। तेल की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान है। उन्होंने आगे कहा कि हमने अपनी पार्टी के नेताओं की बैठक है। विपक्षी पार्टी से भी बात की। 10 तारीख को भारत बंद करेंगे, हर पेट्रोल पंप पर धरना देंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »