Thursday , August 6 2026
Breaking News

राहुल ने बिना रुके 13 घंटे तक पर्वत पर चढ़ाई की और बोले शिव ही ….

Share this

नई दिल्ली। अपने विरोधियों के तमाम आरोपों से परे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी फिलहाल हैं एक अजब अलौकिक उर्जा से भरे। वो कैलाश मानसरोवर यात्रा के हर पल का न सिर्फ भरपूर आनन्द ले रहे हैं वहीं उन अविस्मरणीय पलों की तस्वीरें और अनुभूतियों को भी बखूबी साझा भी कर रहे हैं। इसी क्रम में अब उन्होंने एक वीडियो शेयर कर कहा कि ‘‘शिव ही ब्रह्मांड हैं।’’

गौरतलब है कि उन्होंने ट्विटर पर 18 सेकेंड का वीडियो का शेयर किया है। इसके अलावा वहां से उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें वह दूसरे तीर्थयात्रियों से बात करते और उनके साथ फोटो खिंचवाते देखे जा सकते हैं।  शुक्रवार को सामने आई इस तस्वीर में राहुल टोपी, चश्मा, जींस और जैकेट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ एक शख्स भी नजर आ रहा है।

इतना ही नही वो इस दौरान कई श्रद्धालुओं के साथ नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्टस में दावा किया गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिना रुके 13 घंटे तक पर्वत की चढ़ाई की। बताया जा रहा है कि इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष करीब 34 किलोमीटर तक पैदल चले। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के इस वीडियो को भी फोटोशॉप बताया है। गिरिराज ने लिखा, ‘ये तो फोटोशॉप है …छड़ी की परछाईं गायब है।’

जबकि बीजेपी के कुछ नेताओं और सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा राहुल गांधी की यात्रा पर सवाल उठाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी की तस्वीर के साथ उनकी यात्रा का ब्योरा शेयर किया। कांग्रेस ने कहा, ‘नफरत की बात करने वालों को पीछे छोड़ते हुए राहुल गांधी ने कैलास यात्रा के दौरान अच्छी गति स्थापित की।’

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »