Monday , August 3 2026
Breaking News

योगी सरकार के मंत्री का दावा, राम मंदिर बनकर रहेगा, क्योंकि सरकार भी हमारी और सुप्रीम कोर्ट भी

Share this

नई दिल्ली! उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री के एक बयान से विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी सरकार के अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने बहराइच पहुंचे योगी सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने राम मंदिर के मुद्दे पर कह दिया कि न्यापालिका भी हमारी है और सुप्रीम कोर्ट भी हमारा है.

उन्होंने कहा, मैंने यह कभी नही कहा कि बीजेपी मंदिर मुद्दे पर आई है, बीजेपी विकास के मुद्दे पर आई है, लेकिन मंदिर हमारा आराध्य है, मंदिर बनेगा, मंदिर बनने को लेकर हम कृत संकल्प है. उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट भी हमारा है न्यायपालिका भी हमारी है कार्यपालिका भी हमारी है.’

यह बातें उन्होंने डाक बंगले में पत्रकारों को संबोधित करते हुई की. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही राम मंदिर का मुद्दा एक बार फिर जोर पकड़ रहा है और आम लोगों के साथ ही दूसरी राजनीतिक पार्टियां भी बीजेपी से पूछ रही है कि राम मंदिर कब बनेगा.

आपको यहां बता दें कि अयोध्या जमीन विवाद पर अभी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है और इस पर कोर्ट ने अभी कोई फैसला नहीं सुनाया है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »