Saturday , April 27 2024
Breaking News

करने चले धोनी की नकल, ठिकाने आ गई अकल

Share this

नई दिल्ली।  भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी जितना विकेट के पीछे फुर्ती दिखाते हैं उतनी ही फुर्ती वह विकेट के आगे भी दिखाने में माहिर हैं। उनके जैसे खेलना किसी भी अन्य खिलाड़ी के बस की बात नहीं है। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद  ने उनकी तरह कुछ करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें वो करना महंगा पड़ गया।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में सरफराज ने खुद को स्टंप आउट होने से बचाने के लिए धोनी की तरह ठीक वैसे ही टांगें फैलाकर अपनी क्रीज पर पहुंचने की कोशिश की जैसी कि धोनी ने कुछ वक्त पहले भारत दौरे पर आई न्यूजीलैंड के खिलाफ की थी। हालांकि धोनी वापस क्रीज पर पहुंचने में सफल रहे लेकिन सरफराज स्टंप आउट हो गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ने लगा। धोनी ने नवंबर 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मैच में आउट होने से बचने के लिए ऐसा ही किया था और उन्होंने खुद को स्टंपिंग से बचा लिया था।

 

Share this
Translate »