Sunday , August 2 2026
Breaking News

एक बड़ी नेता ने BJP का साथ छोड़ा, कांग्रेस से नाता जोड़ा

Share this

नई दिल्ली। इसी साल के आखिर में एक तरफ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव ऐन सिर पर आते हुए वहीं ऐसे में अभी से भाजपा के नेता रूठकर पार्टी का दामन छोड़कर जाते हुए। इतना ही नही हद की बात तो ये है कि वो नेता कांग्रेस का हाथ थामने लगे हैं।

गौरतलब है कि आज पहला जोरदार झटका भाजपा को तब लगा। जब अभी दो दिन पूर्व ही भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाली मध्य प्रदेश सामाजिक कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पदमा शुक्ला आज कांग्रेस में शामिल हो गई।

दरअसल वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थामा।  इससे पहले उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा। उन्होंने पत्र में लिखा कि मैं 1980 से भाजपा की सदस्य रही हूं।

इतना ही नही इस दौरान पदमा शुक्ला ने आरोप लगाया कि 2014 के उपचुनाव के बाद भाजपा और कार्यकर्ता द्वारा उनकी उपेक्षा और प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं। उन्होंने इस्तीफा पत्र में लिखा कि नैतिकता के आधार पर मंत्री पद और मध्यप्रदेश राजकीय समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देती हूं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »