Sunday , August 2 2026
Breaking News

CM योगी ने दो टूक कहा- देश फतवे से नही बल्कि संविधान से ही चलेगा

Share this

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बेहद ही सख्त लहजे में कहा कि देश फतवे से नही बल्कि संविधान से ही चलेगा। क्योंकि इस देश को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने, महापुरुषों ने एक संविधान दिया है इसलिए उस संविधान से देश को संचालित करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि हम अपनी सुरक्षा चाहते तो भारत की सुरक्षा की चिंता करनी चाहिए। अगर हम स्वयं की समृद्धि चाहते हैं तो भारत की समृद्धि की चिंता करनी चाहिए।  साथ ही कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारत की समस्त समस्याओं का समाधान भारत के संविधान से होगा।

वहीं उन्होंने कहा कि संविधान के दायरे में रह कर जन भावनाओं का सम्मान कर सकते हैं, देश का उत्थान भी कर सकते हैं। दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 49वीं पुण्यतिथि एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की चतुर्थ पुण्यतिथि समारोह में महंत दिग्विजयनाथ की श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »