Thursday , August 6 2026
Breaking News

फिर पड़ी महंगाई की मार, पेट्रोल डीजल के बाद LPG गैस भी हुआ महंगा

Share this

नई दिल्ली! देश के आम लोगों पर एक बार फिर महंगाई का बोझ बढ़ गया है . पेट्रोल-डीजल के बाद अब घरेलू इस्तेमाल में आने वाले एलपीजी गैस भी महंगी हो गई है. सब्सिडी वाला सिलेंडर अब जहां प्रति सिलेंडर 2 रुपये 89 पैसे बढ़ाए गए हैं वहीं वहीं बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर खरीदने के लिए आपको अब 59 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे. सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर की कीमत में अब 499 रुपये 51 पैसे से बढ़कर 502 रुपये 40 पैसे का हो गया है. बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए आपको अब 879 रूपये चुकाने होंगे. नई कीमते 30 सितंबर की आधी रात से लागू हो जाएंगी.

वहीं दूसरी तरफ अब दिल्ली एनसीआर में सीएनजी से गाड़ी चलाने वाले लोगों को भी अब अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी. दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये 70 पैसे की बढ़ोतरी की गई है जबकि नोएडा में 1 रुपये 95 पैसे प्रति किलो अब पहले के मुकाबले ज्यादा देने होंगे. नई कीमते 30 सितंबर की आधी रात से लागू हो जाएंगी.

इससे पहले सितंबर, जून और जुलाई में भी बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई थी. जून और जुलाई में क्रमश: 77 रुपए और 83.50 रुपए तथा सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम क्रमश: 2.34 रुपए और 2.71 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए थे.

वहीं पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के बढ़ते दाम और डॉलर के मुकाबले रुपए के लगातार गिरने के कारण ऐसे हालात पैदा हुए हैं.

इससे पहले भी धर्मेंद्र प्रधान ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेल की बढ़ती कीमतों के लिए अमेरिका की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया था. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंतित है तथा उनकी जांच करने के लिए सभी कदम उठाया जा रहा है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »