Thursday , August 6 2026
Breaking News

केजरीवाल ने फिर जोश में होश गंवाया, खुद को एक नई मुश्किल में फंसाया

Share this

नई दिल्ली। एक कहावत है कि दूध का जला छाछ भी फूंक कर पीता है और फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तो छाछ से भी जल चुके हैं ऐसे में उनको तो पानी भी फूंक फूंक कर पीन चाहिए लेकिन आदत से मजबूर फिर वो जोश में होश खो ऐसा बयान दे बैठे जिस पर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

गौरतलब है कि भाजपा की दिल्ली इकाई के नेता और उच्चतम न्यायालय के वकील अश्विनी उपाध्याय ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई। दरअसल लखनऊ में एक निजी कंपनी के अधिकारी के मारे जाने की घटना पर केजरीवाल की ओर से किए गए ट्वीट के सिलसिले में यह शिकायत दाखिल की गई। उपाध्याय ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वह ‘धर्म के आधार पर वैमनस्य को बढ़ावा रहे हैं’ और ‘ऐसे काम कर रहे हैं जो सद्भाव बनाए रखने के खिलाफ’ हैं।

इतना ही नही बल्कि भाजपा नेता ने तिलक मार्ग पुलिस थाने में मुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत दाखिल की और केस दर्ज करने की मांग की। केजरीवाल ने कल एक ट्वीट में लिखा था, “विवेक तिवारी तो हिंदू था। फिर उसको इन्होंने क्यों मारा? भाजपा के नेता पूरे देश में हिंदू लड़कियों का रेप करते घूमते हैं? अपनी आंखों से पर्दा हटाइए। भाजपा हिंदुओं की हितैषी नहीं है। सत्ता पाने के लिए अगर इन्हें सारे हिंदुअों का कत्ल करना पड़े तो ये दो मिनट नहीं सोचेंगे।”

ज्ञात हो कि शनिवार को लखनऊ के गोमती नगर इलाके में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने एक निजी कंपनी के अधिकारी विवेक तिवारी (38) की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी थी।  इस बीच, दिल्ली पुलिस ने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ दाखिल शिकायत की जांच की जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम इस बाबत कानूनी राय ले रहे हैं कि क्या इस शिकायत के संदर्भ में कोई मामला बनता है।”

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »