Monday , August 3 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री का ऐसा ऐलान, दिलायेगा बुजुर्गों को बखूबी मान सम्मान

Share this

नई दिल्ली। देश के एक राज्य के मुख्यमंत्री ने एक ऐसी सराहनीय पहल की ओर कदम बढ़ाया है जिसकी हर कोई न सिर्फ तारीफ कर रहा है बल्कि उम्मीद कर रहा है कि बाकी राज्य भी इसको अपने यहां लागू करवायेंगे।

गौरतलब है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी जो अपने माता-पिता की देखभाल नहीं करते हैं और उन्हें बेसहारा छोड़ देते हैं।

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के मौके पर खुमान लामपाक में उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने मां-बाप के आशीर्वाद के बिना सफल नहीं हो सकता। सिंह ने कहा कि उनकी मासिक जन मुलाकात के दौरान कई बुजुर्ग अपने बच्चों की शिकायत लेकर उनके पास पहुंचते हैं।

उन्होंने कहा, “जो लोग अपने माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार करते हैं वह कभी अपने जीवन में सफल नहीं हो सकते। इसके उलट जिन लोगों को अपने मां-बाप का आशीर्वाद प्राप्त होता है वह निश्चित तौर पर सफल होते हैं।”

उन्होंने कहा कि माता-पिता निस्वार्थ भाव के साथ बच्चों को पालते हैं तो बच्चों का भी फर्ज बनता है कि मां-बाप का बुढ़ापे में साथ दें। मुख्यमंत्री ने कहा, “अगर कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी अपने मां-बाप को बेसहारा छोड़ता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।”

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »