Thursday , August 6 2026
Breaking News

घाटी में निकाय चुनाव से पहले आतंकियों की गोलीबारी में दो कार्यकर्ताओं की मौत

Share this

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में स्थानीय निकाय और पंचायती चुनावों से पहले दहशत फैलाने की नीयत से आतंकवादियों ने अपना खूनी खेल शुरू कर दिया है। जिसके तहत आतंकवादियों द्वारा आज सुबह की गई गोलीबारी में एक सियासी पार्टी के दो कार्यकर्ताओं की मौत हो गई वहीं तीन लोग घायल भी हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह श्रीनगर जिले के हब्बा कडल के करफिल मोहल्ला इलाके में आतंकियों की गोलीबारी में एक राजनीतिक पार्टी के दो कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। जिन कार्यकर्ताओं की मौत हुई है उनकी पहचान नाजिर अहमद और मुश्ताक़ अहमद के रूप में हुई है।

वहीं इस बाबत जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों कार्यकर्ता नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी से जुड़े हुए थे। हालांकि पार्टी ने अभी तक इस बारे में कोई पुष्टी नहीं की है। इस गोलीबारी में तीन लोग घायल भी हो गए।

हालांकि तीनों लोगों को घायल अवस्था में एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना के बाद दोनों बंदूकधारी भाग गए। सूत्रों के मुताबिक  घटना के बाद पूरे इलाके में सघन जांच अभियान छेड़  दिया गया है।यह घटना राज्य में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान से कुछ दिन पहले हुई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »