Thursday , August 6 2026
Breaking News

राम मंदिर को लेकर भाजपा के फायर ब्राण्ड सांसद ने दिखाए बगावती तेवर

Share this

लखनऊ। भाजपा के फायर ब्राण्ड सांसद और विवादित बयानों से चर्चा में बने रहने वाले साक्षी महाराज ने एक बार फिर एक बड़ा ही सनसनीखेज बयान दिया है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर बगावती तेवर दिखाए हैं।

दरअसल उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए धरने पर बैठे तमाम संतों का समर्थन करते हुए दो टूक कह दिया है कि अगर 2019 से पहले अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर नहीं बना तो वह भाजपा से बगावत करने पर मजबूर हो जाएंगे।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही राम मंदिर का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। यूपी के उन्नाव जिले से बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने राम मंदिर बनाने के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है।  उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार इस पुनीत कार्य में कदम आगे नहीं बढ़ाती है तो वह संतो के साथ खड़े होंगे।

इतना ही नही बल्कि उन्होंने ये भी कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं, भगवान श्रीराम की कृपा से हूं। भाजपा पर भी भगवान श्रीराम की बड़ी कृपा है। भाजपा आज जिस मुकाम पर पहुंची है, उसके पीछे रामजी की कृपा और संतों का बहुत बड़ा योगदान है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »