Thursday , August 6 2026
Breaking News

लखनऊ में बनेगी जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी अकादमी

Share this

लखनऊ। हाल ही में हुए एशियाई खेलों में उत्तर प्रदेश के युवा निशानेबाजों के उभर कर आने से बेहद गौरान्वित और उत्साहित प्रदेश की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अंतर्राष्ट्रीय निशनेबाजी अकादमी का निर्माण करने का फैसला किया गया है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इस बाबत जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने बताया कि लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के ठीक सामने स्थित नगर निगम के शूटिंग रेंज को ‘हाई एक्सीलेंस शूटिंग एकेडमी’ में तब्दील किया जाएगा। राज्य में अपनी तरह की यह पहली अकादमी प्रदेश के निशानेबाजों के लिए बहुत मददगार साबित होगी।

उन्होंने कहा कि भारत ने हाल में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की निशानेबाजी स्पर्धाओं में कुल 5 पदक जीते हैं। हम चाहते हैं कि यूपी से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज निकलकर पूरी दुनिया में धाक जमाएं। नगर निगम ने हवाई अड्डे के ठीक सामने एक शूटिंग रेंज बनाया है। हालांकि, यह वर्ष 2008 से बेकार पड़ा हुआ है। सरकार उसका अधिग्रहण करना चाहती है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और पत्रावली शासन के समक्ष है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »