Thursday , August 6 2026
Breaking News

शिवपाल के पक्ष में अब अपर्णा खुलकर आईं, उनकी खूबियां बढ़-चढ़कर गिनाईं

Share this

लखनऊ। काफी दिनों तक अपनों की अनदेखी शिवपाल ने बखूबी देखी और जब कर लिया उन अपनों से किनारा तो हर कोई बनने लगा उनका सहारा। हालातों ने कुछ यूं पलटी खाई कि अब तो वह सरकार के ही खास हो गए।

इतना ही नही इसके साथ ही जो कुछ दूर हो चुके थे वो सब भी फिर पास हो गए। शिवपाल से जुड़ने वालों का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। इसी क्रम में अब वहीं मुलायम परिवार के कई सदस्य खुलकर उनके समर्थन में नजर आने लगे हैं।

गौरतलब है कि आज जब शिवपाल यादव लखनऊ में राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। अपर्णा यादव इसी कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पधारीं। दोनों यहां एक साथ मंच सांझा करते नजर आएं। ज्ञात हो कि सेक्युलर मोर्चा के गठन के बाद शिवपाल के साथ अपर्णा पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आईं हैं।

हद की बात ये है कि इस दौरान अपर्णा ने चाचा के मोर्चे की जमकर सराहना करते हुए कहा कि माननीय चाचा जी हमारे चहेते नेता हैं। नेताजी के बाद मैंने इन्हीं को सबसे ज्यादा माना है। मैं चाहती हूं कि ‘सेक्युलर मोर्चा’ आगे बढे़। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि चुनाव में अच्छे लोगों को चुनकर लाइए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »