Thursday , August 6 2026
Breaking News

कांग्रेस के नेता फिर दोहरा रहे गलती पुरानी, राहुल की तमाम कोशिशों पर फेर रहे पानी

Share this

डेस्क। अभी तो महज पांच राज्यों के चुनाव सिर पर आए हैं और अभी से कांग्रेस के कुछ नेता भाजपा की राह आसान बनाने में लग गए हैं एक तरह से वो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की इतने दिनों से की गई जोरदार मेहनत पर पानी फेरने में जुट गए है। इसी क्रम में अब कांग्रेस नेता शशि थरूर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने लेकर विवादित बयान दिया है। थरूर के अनुसार अच्छा हिंदू ​विवादित स्थान पर राम मंदिर नहीं चाहेगा। उनके इस बयान ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता ने चेन्नई में आयोजित ‘द हिंदू लिट फॉर लाइफ़ डायलॉग 2018’ में कहा कि हिन्दू लोग अयोध्या में भगवान राम का जन्म स्थान मानते हैं। इसलिए कोई भी अच्छा व्यक्ति दूसरों के ढहाए गए पूजा स्थल पर राम मन्दिर का निर्माण नहीं चाहेगा। वहीं थरूर के इस बयान पर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने करारा जवाब दिया है।

वहीं इस पर स्वामी ने कहा कि थरूर का बयान कांग्रेस को भारी नुकसान पहुंचाएगा, वह अपने नेता के बयान से दूरी बना लेगी। उन्होंने कहा कि सुनंदा पुष्कर की हत्या मामले में थरूर के खिलाफ चार्जशीज दायर हो चुकी है, उन्हें जेल होगी। राम मंदिर और हिंदुत्व के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। सभी संत अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होते देखना चाहते हैं।

इसके साथ ही भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा ने कहा कि कांग्रेस के नेता बार-बार ऐसा बयान इसलिए दे रहे हैं कि अयोध्या में मंदिर न बने। जानबूझ कर एक समुदाय को संदेश देना चाहते हैं राम मंदिर नही बनने देंगे। गौरतलब है कि अयोध्या विवाद का मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है। कोर्ट 29 अक्टूबर से इस पर सुनवाई शुरू करने जा रहा है।

ज्ञात हो कि इसी प्रकार पूर्व में भी कांग्रेस के कुछ नेताओं की गलत बयानी गुजरात चुनाव के दौरान फेर चुकी हैं राहुल की जोरदार मेहनतों पर पानी। वहीं कुछ जानकारों का मानना है कि कांग्रेस के ऐसे नेता किसी न किसी रूप में भाजपा से सांठगांठ किये है जो ऐन चुनावों के मौके पर कुछ ऐसे बयान देते हैं जिससे भाजपा को फायदा मिलता है और कांग्रेस को नुक्सान इसलिए मामले की गंभीरता को देखते कांग्रेस हाईकमान को अभी से इस पर गौर करना होगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »