Wednesday , August 5 2026
Breaking News

रणवीर और दीपिका ने किया ऐलान, इस दिन हो जायेंगे दो जिस्म एक जान

Share this

मुंबई। बालीवुड के लव बर्ड्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के चाहने वालों के लिए एक बेहद ही खुशियों से सराबोर करने वाली खबर है कि दोनों ने आज अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर दिया है।

गौरतलब है कि दोनों कपल इसी वर्ष 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दरअसल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की काफी दिनों से शादी की खबरें चर्चा में थी। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने ट्विटर के जरिए ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

इतना ही नही बल्कि डनहोंने ट्विटर पर शादी का कार्ड शेयर किया है। शादी के कार्ड में 14-15 नवंबर शादी की तारीख लिखी है। कार्ड को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि हमें आपको बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमरे परिवार के आशीर्वाद से हमरी शादी 14 और 15 नवंबर 2018 को तय हुई है।

साथ ही उन्होंने कहा कि इतने सालों में आपने हमें जो प्यार और स्नेह दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं। हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खुबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं। बहुत सारा प्यार और रणवीर!

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »