Thursday , August 6 2026
Breaking News

शनि महाराज दाती पर ही भारी पढ़ती साढ़े साती, अब CBI ने दर्ज की रेप-अप्राकृतिक यौन संबंध की FIR

Share this

नई दिल्ली। काफी लंबे अरसे तक लोगों को शनि की वक्र दृष्टि से बचने का उपाय बताने वाले शनि महाराज दाती की अब खुद की ही कुछ यूं शुरू हुइ साढ़े साती कि उससे बचने का वो उपाय नही ढूंढ पा रहे हैं और दिन ब दिन नई मुश्किल में फंसते जा रहे हैं। जिस की बानगी है कि अब  अपनी एक शिष्या का यौन शोषण करने के आरोपी दाती मदनलाल राजस्थानी उर्फ दाती महाराज के खिलाफ सीबीआई ने बलात्कार और अप्राकृतिक यौन संबंध का मामला दर्ज किया है।

इस बाबत जानकारी देते हुए एक अधिकारी  ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि अब तक की जांच के आधार पर दाती महाराज के लिए यह  कार्रवाई की गई है। दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट ने बीते दिनों पीड़िता की तरफ से दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए यह केस दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच से लेकर सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया था। हाईकोर्ट ने दाती महाराज की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए ये आदेश दिया था।

ज्ञात हो कि 25 वर्षीय पीड़ित महिला ने 7 जून को दाती महाराज और उसके शिष्यों के खिलाफ दिल्ली के फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन में यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में 11 जून को एफआईआर दर्ज हुई थी। महिला ने पुलिस को बताया था कि वह स्वयंभू बाबा की एक दशक से शिष्य रही है, लेकिन दाती महाराज और उनके दो शिष्यों द्वारा उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किए जाने के बाद वह अपने गृह प्रदेश राजस्थान लौट गई।

इतना ही नही बल्कि महिला ने आरोप लगाया था कि बाबा के शिष्य उसको जबरन उसके कमरे में भेजते थे और यदि वह इनकार करती तो उसके अन्य शिष्य भी उसके साथ सोते थे। महिला ने यह आरोप लगाया कि स्वयंभू बाबा के दिल्ली और राजस्थान स्थित आश्रमों में उसका शारीरिक शोषण किया गया। दो साल पहले वह एक आश्रम से भागने में सफल रही और इसके बाद अवसाद में चली गई। बाद में उसने अपनी आपबीती अपने माता-पिता को बताई जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »