Thursday , August 6 2026
Breaking News

अब राम मंदिर को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

Share this

लखनऊ। राम मंदिर को लेकर अनुमानों और बयानों का दौर बखूबी जारी है। इसी क्रम में अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के लिए योजना बनाई है। दीवाली आने दीजिए, खुशखबरी की प्रतीक्षा कीजिए….।

दरअसल डॉ. पांडेय ने मीडिया के बातचीत में कहा कि योगी जी मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ बहुत बड़े संत भी हैं। निश्चितरूप से अयोध्या के लिए उन्होंने कुछ योजना बनाई है। आप समय की प्रतीक्षा कीजिए। मुख्यमंत्री के हाथों योजना सामने आएगी तो अच्छा रहेगा।

हालांकि इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बयान दिया था कि इस दीपावली पर राम मंदिर मामले पर अच्छी खबर लेकर अयोध्या जाएंगे। उनका कहना है कि राम मंदिर का मुद्दा सैकड़ों साल से चल रहा है। एक तारीख बढ़ने से संतों को धैर्य नहीं खोना चाहिए। वह संतों से इस बारे में बातचीत करेंगे। योगी ने कहा, वहां मंदिर था, है और रहेगा। हम चाहते हैं कि सर्वसम्मति से इसका हल निकले, अन्यथा और भी विकल्प हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »