Thursday , August 6 2026
Breaking News

शिवपाल-अखिलेश: फिर एक कार्यक्रम में साथ नजर आए, लेकिन आमने-सामने आने में कतराए

Share this

लखनऊ। मुलायम परिवार का कोई भी कार्यक्रम हो और उसमें हाल फिलहाल कुनबे की कलह का असर न दिखे ऐसा तो अब मुश्किल ही नही बल्कि नामुमकिन हो चुका है। जिसकी बानगी एक बार फिर उस वक्त नजर आई जब आज सियासी तौर पर बंटा नजर आ रहा मुलायम सिंह का कुनबा प्रतीक यादव व अपर्णा यादव के गृह प्रवेश पर एक साथ नजर आया। गृह प्रवेश में अन्य राजनीतिक लोगों की मौजूदगी नहीं रही।

गौरतलब है कि यूं तो गृह प्रवेश में मुलायम सिंह यादव के साथ ही अखिलेश यादव, डिंपल यादव और शिवपाल सिंह यादव खासतौर पर शामिल हुए। लेकिन इसके साथ ही अखिलेश और शिवपाल अलग-अलग समय पर कार्यक्रम में रहे। एक तरह से दोनों ही एक दूसरे के सामने आने से कतराते रहे। जबकि
डिंपल यादव तो प्रतीक व अपर्णा के साथ हवन में भी बैठीं। परिवार के अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

ज्ञात हो कि प्रतीक व अपर्णा यादव ने लखनऊ के अमर शहीद पथ पर अंसल एपीआई स्थित अपने घर में गृहप्रवेश किया। ये बात कई मौकों पर साफ नजर आई कि वैसे तो यादव परिवार विशेष अवसरों पर तो एक साथ नजर आ रहा है पर बात अगर सियासी तौर पर की जाये तो बंटा ही दिखा है ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »