Wednesday , August 5 2026
Breaking News

सरकारी स्कूल का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया, 43 छात्राओं ने टीचर पर गंभीर आरोप लगाया

Share this

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से सटे और मुख्यमंत्री केजरीवाल की ठीक नाक के नीचे ही बाहरी दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में एक बेहद ही शर्मनाक और खौफनाक मामला सामने आया है। दरअसल उस स्कूल की 43 छात्राओं ने टीचर पर अश्लीलता का आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना है कि टीचर उन्हें गंदी नजर से देखता है और अश्लील सवाल पूछता है. छात्राओं ने इस बारे में प्रिंसिपल को चिट्ठी लिखकर जानकारी दी है।

प्रिंसिपल को लिखे लेटर में 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली छात्राओं के हस्ताक्षर हैं उन्होंने लिखा है कि यह मामला प्रिंसिपल के संज्ञान में लाया जाना जरूरी है ताकि भविष्य में बाकी छात्राओं का भविष्य सुरक्षित किया जा सके। हिंदी में लिखे लेटर में लिखा है, ‘टीचर हम छात्राओं को गंदी नजर से देखता है और कई बार ऐसे अश्लील सवाल पूछता है, जिसका जवाब हममें से किसी के पास नहीं होता।

जब हम सवालों का सामना करते हैं तो कहता है वह हमारी बुद्धि चेक कर रहा था। टीचर को इस तरह के सवाल पूछकर हमारा ज्ञान और बुद्धि चेक नहीं करना चाहिए, हमें ऐसा टीचर नहीं चाहिए जो ऐसे अश्लील सवालों के जरिए हमारे ज्ञान और समझ की परीक्षा ले। इस मुद्दे को सामने रखना बेहद जरूरी था ताकि हमारे जूनियर साथियों को भविष्य में कोई परेशानी न हो और वे इन सवालों से न गुजरें।’

स्कूल ने छात्राओं की ओर से लिखा लेटर मिलने की पुष्टि की है, लेटर 31 अक्टूबर को मिला। प्रिंसिपल ने कहा, ‘इस मामले में जांच पूरी कर रिपोर्ट एजुकेशन ऑफिस को भेज दी है।’ हालांकि, प्रिंसिपल ने आरोपी टीचर को दोषी मानने से इनकार किया और कहा कि यह यौन शोषण का मामला नहीं है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »