Tuesday , August 4 2026
Breaking News

हिंदू महासभा की मांग मेरठ का नाम बदला जाए, गोडसे के नाम पर रखा जाए नगर

Share this

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जनपदों के नाम बदले जाने की मांग दिन पर दिन जोर पकड़ती जा रही है अभी हाल ही में जहां कई जनपदों के नाम बदले जाने की मांग की जा चुकी है वहीं अब हिन्दू महासभा ने जनपद मेरठ का नाम बदले जाने की मांग रखी है। इतना ही नही उसने मेरठ का नाम नाथूराम गोड्से के नाम पर रखे जाने की मांग की है।

गौरतलब है कि अब अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने सीएम योगी से मेरठ का नाम बदलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नाथूराम गोडसे को सम्मान दिया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि एेतिहासिक मेरठ का नाम बदलकर गोडसे नगर कर दिया जाए।

इसके साथ ही महासभा ने कहा कि महात्मा गांधी के हत्यारे को सम्मान देने के लिए मेरठ को गोडसे नगर बनाया जाए। यही नहीं महासभा के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि गाजियाबाद और हापुड़ का नाम भी बदलकर दिग्विजय नगर और अवैद्यनगर कर दिया जाना चाहिए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »