Wednesday , August 5 2026
Breaking News

दीपिका के प्यार में थे दो क्रिकेटर, एक का राज आज भी है दिल पर

Share this

फिल्म पद्मावत की रानी पद्मावती यानि दीपिका की जिन्दगी में एक नहीं बल्कि दो दो क्रिकेटर रहे। जो कि बेहतरीन खिलाड़ी तो रहे पर प्रेम के खेल में अफसोस कि कामयाब न हो सके! दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में अपने फेवरेट क्रिकेटर के नाम का खुलासा किया है।

दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। दीपिका ने स्वीकार किया कि वह एमएस धोनी की बड़ी फैन हैं। एक समय तो धोनी ने खुद भी यह बात कबूला था कि दीपिका उनका क्रश थीं। ये बात साल 2007-2008 के समय की है।

इसी दौरान धोनी ने दीपिका को मैच देखने के लिए इनवाइट किया था। यहीं से दोनों की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया। खबरों के मुताबिक धोनी ने तो दीपिका को शादी तक के लिए प्रपोज किया था। इस बात को लेकर वहीं उनके दोस्त धोनी को दीपिका कहकर खूब चिढाते थे। यहां तक कि आईपीएल के उद्घाटन एडिशन की ओपनिंग सेरेमनी में शाहरुख खान ने धोनी का इस पर मजाक भी बनाया था। तब धोनी के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई थी।

धोनी और दीपिका का रिश्ता उस वक्त खत्म हो गया, जब दीपिका के जिंदगी में क्रिकेटर युवराज सिंह का आगमन हुआ। उस समय दीपिका अपना 22वां जन्मदिन मनाने के लिए युवराज के साथ ऑस्ट्रेलिया गई थीं। इसके बाद दीपिका और  युवराज सिंह का नाम एक दुसरें के साथ जुड़ने लगा और धोनी ने दीपिका से दूरी बना ली। लेकिन दोनों ही क्रिकेटर के धुरंधर इस खेल में अनाड़ी ही रह गए।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »