Thursday , August 6 2026
Breaking News

फिर एक भाजपा नेत्री ने पार की हद, कराई पार्टी और सरकार की भद्द

Share this

लखनऊ। प्रदेश में पूर्व की सरकारो की तरह ही भाजपा की सरकार में भी भाजपा के नेताओं को भी सत्ता का नशा इस कदर चढ़ा हुआ है कि लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चेतावनी और हिदायत का भी असर कुछ नेताओं पर नही हो रहा है और वो जब तब सरकार और पार्टी की किरकिरी कराने में लगे हैं। इसी क्रम में अब भाजपा की एक और नेत्री एक दरोगा से उलझ बैठीं। जिसको लेकर तमाशा खड़ा हो गया है।

गौरतलब है कि अब एक ऐसा ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें भाजपा नेत्री एवं रायबरेली सदर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी अनीता श्रीवास्तव दरोगा को धमकी देते हुए उससे ऊलजुलूल भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं। भाजपा नेत्री सुन बे दरोगा… जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रही हैं। उन्होंने दरोगा अभय मिश्रा पर रुपया मांगने का आरोप भी लगाया। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं।

जबकि वहीं अब इस मामले में भाजपा नेत्री ने सफाई देते हुए कहा कि दरोगा द्वारा दुष्कर्म पीड़िता का बयान दर्ज न करने व मेडिकल न करवाए जाने पर उसे फोन किया था। वहीं, दरोगा ने खुद भी उनके साथ अभद्रता करते हुए देख लेने की धमकी दी। पूरे मामले से पुलिस अफसरों से शिकायत की गई है। एएसपी ने कहा कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »