Thursday , August 6 2026
Breaking News

नर्क से बद्तर बना दी मासूम छात्रा की जिंदगी, 18 दरिंदे साल भर करते रहे उससे दरिंदगी

Share this

नई दिल्ली। देश के राज्य केरल में एक ऐसा बेहद ही हैरतंगेज और खौफनाक रेप का मामला सामने आया है जिसमें एक नाबालिग 10वीं की छात्रा के साथ तकरीबन एक साल तक कई लोगों ने बलात्कार किया। हालांकि मामला सामने आने पर पुलिस ने फिलहाल इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की जांच जारी है। वहीं बताया जाता है कि इस मामले ने दो दशक पहले सन 1996 में हुए चर्चित सूर्यनेल्ली सेक्स स्कैंडल को फिर से याद दिला दिया है जिसने पूरे राज्य को सकते में डाल दिया था।

गौरतलब है कि पीड़ित छात्रा के बयान के आधार पर अब तक पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले 18 लोगों की पहचान की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया पर एक महिला की उससे दोस्ती हुई। उसने उसे लुभाया और मंदिरों वाले शहर परासीनीकादावु के एक लॉज में लेकर आई। यहां छात्रा का एक युवक ने यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने लड़की की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और इसके बाद कई बार कई लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न किया। गिरफ्तार युवकों में से एक शख्स पीड़िता का रिश्तेदार है।

बताया जाता है कि आरोपियों ने छात्रा के अश्लील वीडियो को हथियार बनाकर उसके भाई से पैसे वसूलने की भी कोशिश की। भाई ने जब अपनी बहन से मामले के बारे में पूछा तो उसने सब कुछ बताया। लीपाराम्बू के पुलिस उपाधीक्षक पी के वी वेणुगोपान ने बताया कि इस मामले में पांचवां आरोपी लॉज का प्रबंधक है क्योंकि उसने इस अपराध के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं दी थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर पहली प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

वेणुगोपाल ने न्यूज एजेंसी को बताया कि नाबालिग का बयान थालीपाराम्बू मजिस्ट्रेट के समक्ष मंगलवार को दर्ज किया गया। मेडिकल जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हो गई है। पीड़िता ने इन जघन्य अपराधों के बारे में बताया है। पुलिस ने बताया कि जिले के अलग-अलग पुलिस थानों में 15 मामले दर्ज किये गए हैं। पुलिस ने बताया कि लड़की का यौन उत्पीड़न कन्नूर की विभिन्न जगहों पर ले जाकर किया गया। अधिकारी ने कहा कि यह मामला बिल्कुल 1996 के सूर्यनेल्ली सेक्स स्कैंडल जैसा लग रहा है। 1996 में एक इदुक्की जिले में एक 16 साल की लड़की को वेश्यावृति के दलदल में धकेलने की कोशिश की गई थी। 40 दिन तक उसके साथ 39 लोगों ने बलात्कार किया था।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »