Thursday , August 6 2026
Breaking News

राहुल गांधी ने किया जोरदार प्रहार, कहा- मोदी के भारत में ईवीएम कर रही अजीब सा व्यवहार

Share this

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लगातार प्रधानमंत्री मोदी पर जोरदार हमले जारी हैं। इसी क्रम में अब उन्होंने ईवीएम की खराबी को लेकर ट्वीट करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ईवीएम अजीब सा व्यवहार कर रही हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सावधान रहने की अपील भी की। दरअसल राजस्थान विधानसभा चुनाव में ईवीएम में खराबी का मामला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उठाया है।

गौरतलब है कि राहुल ने ट्वीट कर लिखा- कांग्रेस कार्यकर्ताओं, आज के मतदान के बाद सजग रहो। मध्यप्रदेश में ईवीएम ने मतदान के बाद अजीब बर्ताव किया था। किसी ने एक बस चुराई और दो दिन तक गायब रहा। कुछ और लोग गायब हो गए थे और किसी होटल में शराब पीते मिले। मोदी के भारत में ईवीएम के पास रहस्यमयी ताकतें हैं।

ज्ञात हो कि राजस्थान में मतदान के दौरान कई जगहों पर ईवीएम में खराबी का मामला सामने आया। बीकानेर पूर्व के पोलिंग बूथ नंबर 172 में  केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल को भी इससे दो चार होना पड़ा। यहां करीब 3 घंटे तक ईवीएम खराब रही जिसके चलते उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »