Monday , August 3 2026
Breaking News

शरद-लालू की मुलाकात से सियासी माहौल गर्माया, बोले- सारी पार्टी मिल BJP का कर देंगे सफाया

Share this

नई दिल्ली। झारखंड के रिम्स अस्पताल में भर्ती आरजेडी नेता लालू प्रसाद से लोकतांत्रिक जनता दल के संरक्षक पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव ने शनिवार को मुलाकात की। वहीं लालू और शरद के मुलाकात के बाद कयासों के बाजार गर्म है। बिहार के राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा जोरों से शुरू हो गई है कि सीटों के बंटवारे को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच बात हुई होगी।

जबकि वहीं लालू से मिलने के बाद शरद यादव पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि बीजेपी के खिलाफ देशवासियों में गुस्सा है। देश के हित के लिए हम सारी पार्टी एक होकर 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी का सफाया करे देंगे। साथ ही शरद यादव ने राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे को लेकर दिए अपने बयान (वसुंधरा राजे को आराम दो, थक गई हैं, बहुत मोटी हो गई हैं) पर कहा कि मैंने उनका बयान देखा। उनके साथ मेरे बहुत पुराने पारिवारिक रिश्ते हैं। अगर मेरे शब्दों से उन्हें दुख पहुंचा है तो मैं खेद जताता हूं। मैं उन्हें एक पत्र भी लिखूंगा।

ज्ञात हो कि 12 नवंबर को शरद यादव और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात हुई थी। दिल्ली में इस मुलाकात के बाद बिहार का सियासी पारा गर्म हो गया था। चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू यादव का इलाज रिम्स में चल रहा है। लालू से मिलने के लिए लगभग हर हफ्ते कोई कोई बड़ा नेता उनसे मिलने पहुंचता है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »