Sunday , May 19 2024
Breaking News

2019 में हम दिल्ली से भाजपा सरकार को हटाने के बाद ही रुकेंगे: राहुल गांधी

Share this

नई दिल्ली। हाल के पांच राज्यों के चुनावों एक्जिट पोल के रूझानों से कांग्रेस काफी उत्साहित नजर आ रही है। मोहाली में एक समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश भर में प्रत्येक संस्थान पर हमला किया जा रहा है और कांग्रेस और विपक्ष इन हमलों के खिलाफ है। 2019 में हम दिल्ली से बीजेपी सरकार को हटाने के बाद ही रुकेंगे। जल्दी से जल्दी हम भाजपा और मोदी जी की सरकार को दिल्ली से हटाने जा रहे हैं।

किसानों पर बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार किसानों को लाइबिलिटी समझती है। किसान खेत में दिन रात मेहनत करता है। कांग्रेस सरकार आने पर किसानों के खेत में पानी, बिजली, खाद और बीज के अलावा फसल की कटाई और उसका उचित दाम मिलने तक पार्टी उसके साथ खड़ी रहेगी। देश किसानों के बिना आगे नहीं बढ़ सकता।

राहुल ने आगे कहा कि 2019 में कांग्रेस भाजपा सरकार को दिल्ली से हटा देगी। सरकार के प्रति लोगों में बहुत गुस्सा है। चीन 24 घंटे में 50,000 लोगों को रोजगार मुहैया करवाता है। मोदी सरकार मात्र 450 युवाओं को रोजगार दे रही है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह व राहुल गांधी पार्टी के अखबार नवजीत को लांच करने के लिए मोहाली पहुंचे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी आना था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वह कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाए।

Share this
Translate »