Thursday , August 6 2026
Breaking News

मात्र सवा मिनट में ही 14 फीट की दीवार, एक बच्ची पार कर हुई बालिकागृह से फरार

Share this

लखनऊ प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जब तब बाल सुधारगृहों से बच्चों के भागने की घटनायें होना आम बात है। इसी क्रम में नाका थानांतर्गत मोती नगर स्थित बालिकागृह से रविवार की तड़के सुबह एक बच्ची बेहद ही शतिराना तरीके से भाग निकलने में कामयाब रही।

गौरतलब है कि एक बच्ची जिसकी उम्र अभी 25 साल रही होगी वो ही बेहद शतिराना अंदाज में महज सवा मिनट के अंदर 14 फ़ीट की दीवार फांदकर छत के रास्ते भाग निकली। बच्ची के गायब होने की सूचना मिलते ही राजकीय बालिकागृह में हड़कंप मचा गया। सीसीटीवी कैमरे में बच्ची के बालिकागृह से भागने का वीडियो रिकॉर्ड हो गया है।

वहीं इस बाबत जानकारी देते हुए नाका थाने के इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि यह लड़की ट्रेनों में भीख मांगती थी। जिसका रेस्क्यू करके चाइल्डलाइन ने 18 दिसंबर को राजकीय बालिका गृह को सौंपा गया था। हद की बात ये है कि उक्त लड़की अभी चार दिन पहले ही बालिका गृह लाई गई थी। दूसरी तरफ बाल गृह का लगातार अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाता है, लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी अभी तक कोई सुराग नहीं लगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »