Monday , August 3 2026
Breaking News

दिव्यांग के मुंह में डंडा घुसेड़ने वाले बीजेपी नेता पर सीएम योगी खामोश

Share this

लखनऊ! यूपी के संभल में एक दिव्यांग के मुंह में डंडा ठूंसने के वीडियो ने सनसनी मचा दी है. घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद ही मुख्यमंत्री योगी पूरी तरह खामोश हैं . डंडा ठूंसने वाला मोहम्मद मियां, भाजपा का स्थानीय नेता बताया जा रहा है जिसकी गुंडई सामने आते ही हंगामा मच गया. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि ये शख्स एक दिव्यांग के मुंह में डंडा घुसाने की कोशिश कर रहा है क्योंकि यह दिव्यांग बार-बार अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहा था. इसका वीडियो वायरल होने से लोगों का गुस्सा भी बढ़ गया है. बताया जा रहा है कि संभल के एसडीएम दफ्तर के बाहर यह घटना घटी जहां मोहम्मद मियां कई बार उसके मुंह में डंडा डालने की कोशिश कर रहा है.

दिव्यांग बार-बार अखिलेश जिंदाबाद बोल रहा है. जब यह घटना घट रही थी तब लोग तमाशबीन बने रहे. दूसरी ओर मुंह में डंडा घुसेड़ने के आरोपी बीजेपी नेता का कहना है कि बीजेपी नेता का कहना था कि दिव्यांग मोदी और योगी को गालियां दे रहा था. दिव्यांग को पुलिस थाने भी ले गई. इस मामले को समाजवादी पार्टी ने हाथों-हाथ ले लिया है. पार्टी ने कहा है कि अगर जल्द ही इस बीजेपी नेता मोहम्मद मियां की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह सड़कों पर आंदोलन करेंगे. वायरल वीडियो बेहद ही आपत्तिजनक है इसमें साफ तौर पर एक दिव्यांग के साथ ज्यादती दिखाई दे रही है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »