Thursday , August 6 2026
Breaking News

कांग्रेस नेता ने DGP को पत्र लिख कहा- पार्क में नमाज ही नही बल्कि बंद हों RSS की शाखाएं भी

Share this

लखनऊ। प्रदेश के नोएडा में एक सार्वजनिक पार्क में नमाज को लेकर जारी आदेश पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियांऐ आना जारी हैं। इसी क्रम में अब यूपी में कांग्रेस नेता सम्पूर्णानंद ने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में सार्वजनिक पार्कों में अनुमति लिए बिना राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की शाखाएं संचालित हो रही है।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता ने इस बाबत डीजीपी ओपी सिंह को पत्र लिख पूछा है कि आखिर यह नियम आरएसएस की शाखा पर क्यों लागू नहीं होता? सार्वजनिक स्थानों पर सिर्फ नमाज की अनुमति क्यों नहीं दी जाती? क्यों सिर्फ नमाज़ पर ही पाबंदी लगाई जाए? उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश प्रशासन का अनावश्यक आदेश है। यह कानून के शासन का सवाल है।

उन्होंने कहा कि नोएडा पुलिस द्वारा पार्कों में नमाज पढने से रोकने को कहा गया। लेकिन ऐसा नही कहना चाहिए था बल्कि यह कहना चाहिए था कि बिना अनुमति किसी समुदाय को धार्मिक व राजनीतिक गतिविधियां नहीं करने दी जाएं।

ज्ञात हो कि हाल ही में नोएडा में सर्वजनिक पार्कों में नमाज पढ़े जाने को लेकर पाबंदी लगा दी गई है। इसके बाद पुलिस ने सेक्टर 58 स्थित सभी कंपनियों को नोटिस जारी कर कहा कि उनका कोई कर्मचारी अगर पार्क में नमाज पढ़ता है तो उसके और कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »