Tuesday , August 4 2026
Breaking News

CM योगी बोले- कोर्ट के फैसलों ने यह स्पष्ट करा कि सबसे पुरानी पार्टी का इतिहास है षणयंत्रो से भरा

Share this

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इधर कांग्रेस पर कुछ ज्यादा ही हमलावर हो चले हैं। इसी क्रम में आज भी उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी का इतिहास षड़यंत्रों से भरा हुआ है। कोर्ट के फैसलों से यह स्पष्ट हो गया है। दरअसल आज वो लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बांबे हाईकोर्ट व सीबीआई की विशेष अदालत ने सोहराबुद्दीन मामले में दोषमुक्त करार दे दिया, लेकिन कांग्रेस षड़यंत्र करके उन्हें हरसंभव फंसाने की कोशिश करती रही। इससे पता चलता है कि कांग्रेस देश के महानुभावों के खिलाफ षड़यंत्र करती है। सोनिया गांधी व मनमोहन सिंह ने अमित शाह के खिलाफ साजिश की थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आतंकियों के हितों के लिए लड़ रही थी और अमित शाह को लॉबिंग कर जेल भिजवाया। कांग्रेस देश में नया नेतृत्व उभरने ही नहीं देना चाहती थी इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह के खिलाफ साजिश करती रही है। यह पार्टी अपने राजनीतिक हितों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

इतना ही नही बल्कि योगी ने ये भी कहा कि राफेल मामले पर भी कांग्रेस का झूठ उजागर हो गया है। ये दिखाता है कि यह पार्टी अपने राजनीतिक हितों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करती है। इसके लिए उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस 1984 में हुई सिखों की मौत पर षड़यंत्र कर रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »